खतरनाक बदला
यह बदला मैंने अपनी छोटी बहन से लिया था। बहुत समय पहले की बात है जब मैं 12 साल की और मेरी बहन 10 साल की रही होगी। उसकी एक आदत थी जो भी मुझे पसंद होता था वह उसे छीन लिया करती थी जैसे जब भी मुझे थाली परोसी जाए वह उसे लेकर कहती थी मैं खाऊंगी या कभी पिताजी कुछ लाकर मुझे दें तो वह मुझे लेने नहीं देती थी और कहती थी मैं लूंगी। एक दिन मैंने अपनी मां से शिकायत की तो उन्होंने मुझे समझाया कि वह छोटी है और उसे लगता है कि तुझे हम जो भी देते हैं वह बेहतर है इसीलिए वह उसे छीन लेती है। सुनकर मुझे अच्छा नहीं लगा लेकिन मैं भी क्या करती मेरी मजबूरी थी।
फिर एक दिन वह आया जिस दिन हमारे घर घूमने गांव से बूढ़ी काकी आई। वह हमें बहुत प्यारी थी और हमें ढेर सारी चॉकलेट देती थी पर उनकी एक बुरी आदत थी रात को सोते वक्त वह बहुत धमाका किया करती थी। मुझे खुराफात सूझी और मैं चिल्लाने लगी मुझे सोना है काकी के साथ और यह देख मेरी बहन ने भी जिद करना शुरू कर दिया की मैं सोउंगी काकी के साथ। मैंने ज्यादा जिद नहीं की और मुस्कुराते हुए अपने कमरे में वापस आ गई अगले दिन सुबह मैंने देखा मेरी बहन की आंखें सूजी हुई है और मैं समझ गई कि वह रात भर सो नहीं पाई है। यह बात मैंने अपनी मां को बताई और हम दोनों उसके सामने बहुत हंसें। उस दिन से उसने अपनी यह आदत छोड़ दी, धन्यवाद बूढ़ी काकी का।
Comments
Post a Comment