जमाती ने चोर को ढूंढा,सच्ची कहानियां,सच्ची आस्था कीमानो या ना मानो
एक हैरानी भरा वाकया ! जिसे आप शायद ही यकीन करेंगे। हमारे एक वकील साहब है।अच्छा पैसा कमाते हैं। उन्होंने अपने ऑफिस में हेल्प करने के लिए एक बच्चा रखा जो कि 10 साल का था। उसे पढाया लिखाया और उसे एलएलबी भी करा दिया। बच्चे का काम था फाइलें संभाल के रखना, किताबें संभाल कर रखना, ऑफिस खोलना और अन्य काम जो वकील साहब बताते थे। वकील साहब उसे तनखा भी देते थे। वह लड़का एक गांव से आया था और पिता नहीं थे तो वकील साहब उसे पितातुल्य प्रेम करते थे। उसके घर के खर्चे के लिए भी पैसा भेज देते ।जब वह एलएलबी करने लगा तो वकील साहब उसे अपने साथ कोर्ट में ले जाने लगे। इस कारण से वह कोर्ट के काम भी सीख गया और लोग उसे वकील साहब का असिस्टेंट समझने लगे। वकील साहब ने उसे बचपन से पाला था तो उसे वह अपने बेटे समतुल्य मानते थे।अब जब भी कोई क्लाइंट फीस देकर जाता तो वकील साहब उसको पकड़ा देते। जिसे वह अलमारी में रख देता। अब वह वकील साहब का राइट हैंड बन गया था। वकील साहब बैंक से पैसा लाना या बैंक में पैसा जमा करना व वाले काम भी इससे कराने लगे थे।वकील साहब के घर की और ऑफिस की चाबी भी उस लड़के के पास रहने लगी। वकील साहब को उस...