Posts

Showing posts with the label khani

वास्कोडिगामा क्या सच मे हीरो ?

Image
मैं उन्हें अपनी शक्ति का एहसास दिखा चुका हूं जब राजा ने ने मुझे एक दूत भेजा तो मैंने उसके होंठ काट कर और उसके कान की जगह अपने जहाज के कुत्ते के कान लगाकर, उसको लोहे के बिस्तर पर बिठा कर वापस भेज दिया वे अब सदैव के लिए हमसे भय खाएंगे. जिस समय वास्कोडिगामा भारत आया था तब पुर्तगाल जाकर उसने अपने राजा को ऊपर लिखी बातें बताई थी यह बातें ही इस बात का सबूत है कि भारत में आकर उसने कितनी क्रूरता दिखाइ। भारत में कभी भी वास्कोडिगामा के बारे में नहीं बताया जाता, किताबों में लिखा होता है कि वास्को डी गामा ने भारत की खोज की. ये पढ़ कर ऐसा लगता है जैसे वास्कोडिगामा बहुत बड़ा खोजकर्ता और महान समुद्री पायलट था लेकिन वास्तविकता इससे बहुत उल्टी हुई थी तो हमारे सामने तीन मुख्य सवाल है जिसमें से पहले पहले सवाल है  वास्कोडिगामा भारत क्यों आया था? रोमन काल से ही यूरोप और मध्य एशिया भारत से आने वाले मसालों के बहुत बड़े शौकीन थे काली मिर्च, दालचीनी और इस तरह के अनेक स्वाद बढ़ाने वाले और औषधीय कारणों से इस्तेमाल होने वाले मसालों का एक बहुत बड़ा व्यापार यूरोपियन लोगों से होता था. भारत के मसाले इतने महत्वपूर्...