Posts

Showing posts with the label dharmik kahaniya

बजरंग बली का प्रत्यक्ष आशीर्वाद अथवा चमत्कार

Image
इसे मैं बजरंग बली का प्रत्यक्ष आशीर्वाद अथवा चमत्कार नहीं तो और क्या कहूं ? सन १९८८-८९ की बात है ! मेरी अवस्था कोई सात-आठ वर्ष की रही होगी ! मेरे एक दांत में कुछ समय से दर्द था जिसका इलाज हमारे घर से कोई दो किलोमीटर दूर एक डेंटल सर्जन डॉ बी डी अहुजा के पास चल रहा था ! एक दिन डॉ ने मेरे दांत का x-Ray किया व् निष्कर्ष निकाला कि उस दांत को निकालने के अतिरिक्त कोई उपाय नहीं है कि वो दांत इस हद तक खराब हो चुका था ! x-Ray में देखने से ही दांत की अवस्था बहुत खराब दिखाई पड़ती थी ! उसी रात.. कोई 11 बजे के आसपास का समय रहा होगा ! घर में सभी खा-पी कर सोने जा चुके थे ! अचानक ही मेरे दांत में तीव्र वेदना का अनुभव होने लगा ! ये वेदना वही समझ सकता है जिसने दांत के दर्द को अनुभव किया हो ! कुछ समय तक मैं यू ही लेटा रहा ! किन्तु, दर्द की बढ़ती तीव्रता ने मुझे रोने पर मजबूर कर दिया ! मां-पिताजी उठ कर बैठ गए थे ! मां ने मुझे गर्म चाय बना कर दी, जिसके सेंक से मुझे अक्सर आराम मिल जाया करता था ! दर्द की दवा भी दी गयी किन्तु सब बेकार ! मारे दर्द के मैं बहुत बुरी तरह छटपटाने लगा था अब तक ! तब मोबाइल ...