Posts

Showing posts with the label bhut pret

गली का प्रेत परिवार जीने गली खाली करवा दी

व्यक्ति का पूरा परिवार ही एक साथ समाप्त हो गया था, जिसके बाद पूरी गली में भूतों का जमघट होने का शोर मचा। और बहुत से लोग गली छोड़कर चले गए, और कुछ लोग इसी वजह से अपना खुद का मकान आनन फानन में सस्ते दामों में बेंचकर कहीं और चले गए। दरअसल जब उनका पूरा परिवार समाप्त हो गया और उन लोगों की अन्त्येष्ठि कृया आदि हो गई।तब उन लोगों के रिश्तेदार और परिवार के सभी लोग उस घर का सामान आदि सब कुछ अपने साथ लेकर चले गए और बोले ये मकान बेंचा जाएगा जब कोई ग्राहक मिल जाएगा तब। गरमी का मौसम था इसलिए उस गली के ज्यादातर लोग अपने छतों पर सोते थे, वो लोग भी जिनके घर मौतें हुई थीं। उस रात उस घर के दोनों पड़ोसी और गली में भी कुछ लोग छत पर सोये थे, तभी दोनों पड़ोसियों के परिवार के लोगों को एक साथ कई लोगों के हंसने और बात करने की आवाज आई। रात के करीब एक बज रहे थे, और सभी लोग गहरी नींद में थे, तो आवाज सुनकर सबकी नींद खुल गई। दोनों पड़ोसियों ने अपने छतों से उनके घर में झांककर देखा तो नीचे लांन में उनका पूरा परिवार पति पत्नी दोनों बच्चे और कुत्ता सभी बैठकर बातें कर रहे थे और बात बात पर हंस भी रहे थे। फिर दोनों परिवार ...