बालाजी और यस बैंक में उनके जमा 1300 करोड़ रुपये

बालाजी और यस बैंक में उनके जमा 1300 करोड़ रुपये 

यस बैंक डूबने की कगार पर है और कल से खाताधारक केवल 50000 रुपए निकाल सकेंगे अपने लाखों करोड़ों जमा हक़ के रुपयों में से।

अप्रैल 2019 में यस बैंक के एक शेयर की कीमत जहाँ 255 रुपए थी वहाँ आज मात्र 16 रुपए रह गयी है। यहीं से इस बैंक की बर्बादी का अनुमान आप लगा सकते है।

इस बैंक में तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम के भी 1300 करोड़ रुपए जमा थे, जिसमे से एक एक रुपया 2019 के आखिरी महीनों में निकाल लिया गया आश्चर्यजनक रूप से।

भला क्यों?

"मुझे दैवीय प्रेरणा हुई बालाजी के द्वारा जिसने यस बैंक के रिकार्ड्स चेक करने पर मजबूर किया। फिर उन्होंने मुझे मन मे दिशा निर्देश दिए जिस कारण भक्तों द्वारा भगवान को अर्पित किए गए एक एक पैसे को सुरक्षित निकाल लिया गया 2019 के आखिरी महीनों में।"

ये शब्द थे वी रेड्डी के, जो पिछले वर्ष ही तिरुमाला देवस्थानम के चेयरमैन नियुक्त किए गए थे।

पिछले साल किसी भी बैंक विशेषज्ञ को ये अनुमान नही था की यस बैंक की हालत इतनी खराब होगी। इतनी खराब की पूरी तरह से डूब जाएगी।

लेकिन भक्तों के भगवान को, उस सर्वान्तर्यामी को, उस जगत के बनाने वाले को तो सब पता था!

किसी ना किसी को वो परमात्मा निमित्त बना ही लेते है अपने कार्य करवाने के लिए।

इस बार वो व्यक्ति चेयरमैन वी रेड्डी निकले

Comments

Popular posts from this blog

क्योंकि मैं रिस्क नहीं लेता

विराथु म्यांमार का महानायक कैसे बना

बीवी से को नही डरता है ।