Posts

Showing posts with the label ज्ञान

आपकी सफलता का सबसे बड़ा दुश्मन

कंपनी के कर्मचारी एक दिन आफिस पहुंचे। उन्हें गेट पर ही एक बड़ा सा नोटिस लगा मिला, जिसमें लिखा था-" इस कंपनी में जो व्यक्ति आपको आगे बढ़ने से रोक रहा था, कल उसकी मृत्यु हो गई है। हम आपको उसे आखिरी बार देखने का मौका दे रहे हैं, कृपया बारी - बारी से मीटिंग हाॅल मे जाएं और उसे देखने का कष्ट करें। " जो भी नोटिस पढ़ता उसे पहले तो दुख होता, फिर जिज्ञासा हो जाती कि आखिर कौन था, जिसने उसकी तरक्की रोक रखी थी ? देखते-देखते हाॅल के बाहर काफी भीड़ हो गयी। गार्ड एक - एक करके अंदर जाने दे रहा था। बाहर खड़े लोग देख रहे थे कि जो भी अंदर से वापस आ रहा था, वह काफी उदास और दुखी है, मानो उसके किसी करीबी की मृत्यु हुई हो। इस बार अंदर जाने की बारी एक पुराने कर्मचारी की थी। उसे सब जानते थे। सबको पता था कि उसे हर एक चीज से शिकायत रहती है, कंपनी से, बाॅस से, सहकर्मियों से, वेतन से, हर एक चीज से! पर आज वो थोड़ा खुश लग रहा था। उसे लगा कि चलो जिसकी वजह से उसके जीवन मे इतनी समस्याएं थीं, वो गुजर गया।   अपनी बारी आते हीं वह तेजी से हाॅल के अंदर रखे ताबूत के पास पहुंचा और उचक कर अंदर देखने लगा। ये क्...